{"_id":"67c59126153e9e95f505ab4b","slug":"a-new-boating-point-is-ready-near-the-dobra-chanthi-bridge-tehri-news-c-50-1-nth1001-111366-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी झील पर बने डोबरा-चांठी पुल के पास नया बोटिंग प्वाइंट बनकर हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी झील पर बने डोबरा-चांठी पुल के पास नया बोटिंग प्वाइंट बनकर हुआ तैयार
Tue, 04 Mar 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:30 PM IST
सार
टिहरी बांध की झील डोबरा पुल के समीप पर्यटन विभाग ने करीब 50 लाख की लागत से नया बोटिंग प्वाइंट तैयार कर लिया गया है। बोटिंग प्वाइंट में 10 बोटों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
डोबरा चांठी पुल के पास बोटिंग प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिहरी बांध की झील में पर्यटकों को बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए डोबरा-चांठी पुल के समीप नया बोटिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो गया है। आज मंगलवार से नए बोटिंग प्वाइंट से बोटों का विधिवत संचालन शुरू हो गई। बोटिंग प्वाइंट खुलने से टिहरी झील में एक नया पर्यटक स्थल विकसित होगा।
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील डोबरा पुल के समीप पर्यटन विभाग ने करीब 50 लाख की लागत से नया बोटिंग प्वाइंट तैयार कर लिया गया है। बोटिंग प्वाइंट में 10 बोटों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। भविष्य में प्वाइंट पर और बोटों का संचालन बढ़ाया जाएगा। टिहरी बांध की झील में अब तक केवल कोटीकॉलोनी में ही एक ही मात्र बोटिंग प्वाइंट था, जिसके चलते पर्यटकों को झील में बोटिंग लुत्फ उठाने के लिए कोटीकॉलोनी की सेवाओं पर ही निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
Tehri News: बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हुए पारित
विज्ञापन
डोबरा में नया बोटिंग प्वाइंट खुलने से पर्यटक दिन में झील में बोटिंग व रात को डोबरा चांठी पुल की लाइटों का आनंद भी उठा सकते हैं। डोबरा में लंबे समय बोटिंग प्वाइंट खुलने की मांग की जा रही थी। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि टिपरी-घनासाली मोटर मार्ग पर नंदगांव में भी नया बोटिंग का निर्माण किया जा रहा है, आगामी कुछ महीनों में यह प्वाइंट बन कर तैयार हो जाएगा। साथ ही प्रतापनगर की ओर से संदणा गांव में भी एक और नया बोटिंग प्वाइंट प्रस्तावित है, जिस पर कार्य किया जा रहा है।
कहा कि नया बोटिंग प्वाइंट के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटक झील में नई-नई जगहों पर बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। कहा कि नए बोटिंग प्वाइंट खुलने से स्थानीय युवाओं के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी इसका फायदा मिलेगा। आज मंगलवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी डोबरा-चांठी बोटिंग प्वाइंट का उद्घाटन करेंगे।