फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Proposals for cleanliness and construction work were passed in the board meeting

Tehri News: बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हुए पारित

Sat, 01 Mar 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Mar 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Proposals for cleanliness and construction work were passed in the board meeting
चंबा (टिहरी)। नगर पालिका चंबा की बोर्ड बैठक में शहर की साफ सफाई व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, संपर्क मार्ग की मरम्मत के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक में मौजूद विधायक किशोर उपाध्याय ने चंबा शहर के विकास कार्य जिसमें वाहन पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नगर का सौंदर्यीकरण के लिए कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। सभी 9 सभासदों ने उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, संपर्क मार्गों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों के प्रस्ताव बैठक में रखे।
विज्ञापन

बैठक में नगर के मुख्य प्रवेश द्वारों के सुधारीकरण किए जाने, बाजार में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। चंबा बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए जगह-जगह छोटी-छोटी वाहन पार्किंगों का निर्माण करने, लोगों के लिए शुद्ध पेयजल हेतु पांच जगहों पर आरओ फिल्टर लगाएं जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में ईओ प्रशांत कुमार, सभासद रचना, सरोजनी गैरोला, मनोरमा नकोटी, महेश पैन्यूली, शक्ति प्रसाद जोशी, विक्रम चौहान, अरविंद मखलोगा, दीपक गुनसोला, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed