फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A laborer dies after a tractor falls into the abyss

ट्रैक्टर के खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत

Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
A laborer dies after a tractor falls into the abyss
चंबा ब्लाक के नकोट बाजार से चामनी गांव की तरफ जा रहा एक ट्रैक्टर गांव पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाते समय एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है, जबकि अन्य पांच की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

जिला आपदा कंट्रोल रूम से बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर नकोट से चामनी गांव की तरफ जा रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार आठ नेपाली मूल के मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर 108 सेवा से घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया, लेकिन गोपाल (21) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तिलक (29) और गणेश (17) को उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायल कुल बहादुर, गोपाल, मदन, सुनील और रमेश की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed