फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A 2 km road will be built for Chalidhar Tok of Beli village

Tehri News: रौतू की बेली के चलीधार तोक तक सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A 2 km road will be built for Chalidhar Tok of Beli village
I60 लाख की लागत से बनेगी दो किमी सड़कI
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक के रौतू की बेली गांव के चलीधार तोक के लिए 60 लाख की लागत से 2 किमी सड़क बनेगी। शासन से सड़क निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। चलीधार तोक में ग्रामीण बड़े स्तर पर सब्जियों और फलों का उत्पादन करते हैं। ग्रामीण लंबे समय चलीधार तोक को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे।




पनीर गांव के नाम प्रसिद्ध रौतू की बेली के ग्रामीण वर्षों से अपने घरों में पनीर बनाते हैं। यहां के पनीर और सब्जियों की बाजार में अच्छी मांग है। चलीधार तोक में रौतू की बेली के लगभग 75 परिवार निवास करते हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीण सब्जियों और फलों को घोड़ा-खच्चरों के माध्यम से देहरादून-मसूरी- उत्तरकाशी-टिहरी मोटर मार्ग तक पहुंचाते हैं। ग्राम प्रधान भाग सिंह भंडारी ने बताया कि चलीधार तोक के लिए सड़क बनने के बाद ग्रामीण अपने उत्पादों को सीधे देहरादून की सब्जी मंडी और मसूरी बेचने के लिए ले जा सकते हैं। बताया शासन स्तर से 2 किमी सड़क की स्वीकृति मिली है। ग्रामीणों 3 किमी सड़क की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लंबे प्रयासों के बाद सड़क की स्वीकृति मिली है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, पूर्व प्रधान सरदार सिंह रावत, भाजपा मंडलध्यक्ष पृथ्वी रावत, दलेब सिंह भंडारी ने सड़क स्वीकृति पर सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed