{"_id":"16-79870","slug":"Tehri-79870-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य के साथ समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य के साथ समारोह का आगाज
Tehri
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नैनबाग(टिहरी)। पिछड़ी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति के ओर से आयोजित 29वां क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं विकास समारोह का पारंपरिक लोकनृत्य के साथ शुभारंभ हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट के साथ विभिन्न खेलों की भी शुरुआत हुई।
स्व. सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेले का पूर्व कबीना मंत्री खजान दास और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर-जौनसार की सांस्कृतिक परंपराओं ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। साथ ही अन्य क्षेत्रों को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए प्रेरणा भी देती है। जीआईसी, शिशु मंदिर, विद्यामंदिर, देवांशी स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्च पार्स्ट किया। सांस्कृतिक दलों ने गढ़वाली, जौनपुरी, जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डा. वीरेद्र सिंह रावत, संयोजक दिनेश कैंतुरा, श्याम सिंह पंवार, प्रदीप कवि, गंभीर रावत, विक्रम सिंह चौहान, अर्जुन सिंह रावत, सरदार सिंह राणा, मोहन लाल निराला, गीता राम बिजल्वाण और सोबन सिंह रावत मौजूद थे।