{"_id":"16-70346","slug":"Tehri-70346-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नागरिकों के ऑन लाइन भरे जाएंगे सी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नागरिकों के ऑन लाइन भरे जाएंगे सी फार्म
Tehri
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले में आने वाले विदेशी नागरिकों के सी फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए पुलिस कार्यालय में स्थित एफआरओ ऑफिस को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह साफ्टवेयर एनआईसी ने तैयार किया है। विदेशी नागरिकों के सी फार्म ऑनलाइन भरने के लिए पुलिस कार्यालय में होटल, लॉज स्वामियों की बैठक हुई जिसमें आईवीएफआरटी के स्टेट कॉआर्डिनेटर राकेश कुमार ने सी फार्म भरने की जानकारी दी। सी फार्म में विदेशी नागरिक का नाम, पता, आने का प्रायोजन, कब तक रहेगा, वीजा की वैधता कब तक है आदि बातों का उल्लेखन करना होगा। पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि होटल व्यवसायियों को विदेशी नागरिकों का पंजीकरण, वीजा के संबंध में ऑनलाइन ही जानकारी देनी होगी। बैठक में एलआईयू निरीक्षक नित्यानंद जोशी, डीएसपी प्रताप सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन