{"_id":"16-70345","slug":"Tehri-70345-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआईटी और जीआईसी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआईटी और जीआईसी विजयी
Tehri
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले के तहत क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। जीआईसी के मैदान में मंगलवार को पहला मैच एमआईटी और पीजीपी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एमआईटी ने जीआईसी को 22 रन से पराजित किया। दूसरा मैच एसपीएन फकोट और जीआईसी नरेंद्रनगर के बीच खेला, जिसमें जीआईसी ने एसपीएन को 3 विकेट से हराया। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रकाश चंद्र डयूडी, रमेश असवाल और महेश गुसाईं आदि उपस्थित थे। सूर्यपाल सिंह चौहान और कमलेश राणा अंपायर रहे।
विज्ञापन