{"_id":"16-65070","slug":"Tehri-65070-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ बच्चों का कराया नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ बच्चों का कराया नेत्र परीक्षण
Tehri
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेत्र शिविर आयोजित किया। जिसमें तीन सौ बच्चों का नेत्र परीक्षण करवाया। चिकित्सकों ने बच्चों को चश्में लगाने, टीवी, कंप्यूटर पर ज्यादा न देखने की सलाह दी।
शिविर में जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जसवीर ने कक्षा छह से आठ तक के करीब तीन सौ बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों में निकट दृष्टिदोष के ज्यादा लक्षण पाए। उन्होंने बताया कि बच्चों को आंखों के रोगों से निपटने के लिए टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल का अधिक प्रयोग न करने को कहा। प्रधानाचार्य सिस्टर लिसी ने बताया कि कई बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर देखने में परेशानियां होती हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर जोर देने को कहा। प्रबंधक फादर जोस वर्गीज ने बताया कि जल्द ही अन्य बीमारियों के परीक्षण के लिए भी शिविर लगाया जाएगा।