फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   52 people filled applications for self-employment loan

स्वरोजगार ऋण के लिए 52 लोगों ने भरे आवेदन

Sat, 27 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
52 people filled applications for self-employment loan
नगर पंचायत घनसाली में दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से स्वरोजगार ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले में 52 लोगों ने स्वरोजगार ऋण के लिए आवेदन किया। मिशन के सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वरोजगार करने वाले लोगों को सब्सिडी पर ऋण मुहैया करवाया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इसके लिए पात्र लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर ईओ अमरजीत कौर, सभासद शूरवीर रावत, गंगा सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed