{"_id":"61bb660a95eb885b7049e999","slug":"352-youth-got-employment-in-companies-new-tehri-news-drn3989559128","type":"story","status":"publish","title_hn":"352 युवाओं को कंपनियों में मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
352 युवाओं को कंपनियों में मिला रोजगार
विज्ञापन
नई टिहरी में रोजगार मेले दस्तावेजों जमा करवाते युवा।
- फोटो : NEW TEHRI
सेवायोजन विभाग की पहल पर आयोजित रोजगार मेले में 352 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से जॉब देने के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए। एक हजार युवाओं को द्वितीय चरण के लिए चिह्नित किया गया। उन्हें इसी माह के अंत तक रोजगार दिया जाएगा। प्रतापनगर ब्लॉक के जाखणी गांव निवासी अखिलेश सेमवाल को अपोलो होम केयर की ओर से 35 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।
भारत सरकार के कौशल विकास योजना के तहत बृहस्पतिवार को सेवा योजन विभाग की पहल पर प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में रोजगार मेला आयोजित किया गया। विधायक डा. धन सिंह नेगी और डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव रोजगार मेले का शुभारंभ किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रोजगार मेले में 61 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 1592 युवाओं ने रोजगार मेले के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 352 को पहले राउंड में रोजगार मिला है।
शुक्रवार (आज) को भी कुछ कंपनियों की ओर से विकास भवन में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में सीडीओ नमामी बंसल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता, ईवीएम मशीन, मतदान के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर डा. बुद्धि प्रकाश भट्ट, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, डीएसटीओ निर्मल शाह आदि मौजूद थे।