फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   22 kg silver including one lakh 68 thousand cash recovered from the car

कार से एक लाख 68 हजार की नकदी सहित 22 किलो चांदी बरामद

Mon, 17 Jan 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
22 kg silver including one lakh 68 thousand cash recovered from the car
आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस और उड़नदस्ते की टीम ने एक कार से एक लाख 68 हजार की नकदी सहित 22 किलो चांदी बरामद की है। कार में सवार दोनों लोगों की ओर से नकदी और चांदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने बरामद नकदी और चांदी नई टिहरी कोषागार में जमा करा दी।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। बीते रविवार को लंबगांव पुलिस ने चौधार बैंड क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार तलाशी ली गई तो कार के अंदर से एक लाख 68 हजार की नकदी सहित 22 किलो चांदी के आभूषण पाए गए। पुलिस की सूचना पर क्षेत्र में तैनात उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंची। उड़नदस्ता टीम और पुलिस ने कार में सवार ऋषिकेश शांति चौक गंगानगर निवासी देव कुमार, मुजफ्फरनगर यूपी नई मंडी निवासी दीपक बंसल से बरामद नकदी और चांदी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे बिल, वाउचर और अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कोई भी संतोषजनक उत्तर न देने पर रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम को सूचना दी गई गई। एसडीएम के निर्देश पर जब्त नकदी और चांदी को जिला कोषागार में दाखिल कर दिया गया। जबकि दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed