फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   16 hectares of agricultural land destroyed in Jaunpur area due to disaster

रगड़ और चिफल्टी गांव के लिए आज से शुरू होगा ट्रॉली निर्माण

Fri, 26 Aug 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
16 hectares of agricultural land destroyed in Jaunpur area due to disaster
आपदा से जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में हुए नुकसान का प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में 16 हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह बर्बाद होने का आंकलन किया गया है। 150 बेजुबान पशु भी आपदा में मारे गए हैं। सौंग नदी के आरपार बसे रगड़ गांव और चिफल्टी गांव के 30 परिवारों के आवागमन के लिए शनिवार (आज) से ट्रॉली लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि एक सप्ताह में ट्रॉली से दोनों गांवों के बीच आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक में आपदा से सड़क, पैदल रास्ते, सिंचाई नहर, पुल, बिजली और पानी की लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार (आज) डीएम की अध्यक्षता में एसडीआरएफ के तहत प्राक्कलन समिति की बैठक होगी। बताया कि आपदा से क्षेत्र के लगभग 10 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या मोबाइल नेटवर्क न होने से हुई है। चिफल्टी के पास पुलिया बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। दैवी आपदा में धनोल्टी और कीर्तिनगर तहसील के 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। मृतक परिजनों को 4-4 लाख के चेक दिए हैं। इस मौके पर सेवा योजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट भी उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed