{"_id":"5d14f1f38ebc3e3c8f7a519c","slug":"15616537279-new-tehri-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स समिति ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स समिति ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में ऋण के 82 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। डीएम ने स्वीकृत आवेदन पत्रों पर तत्काल बैंकों को ऋण देने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदकों का साक्षात्कार भी समिति ने लिया। जिसमें खादी ग्रामोद्योग आयोग के 19 , खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 34, जिला उद्योग केंद्र के 29 आवेदन पत्रों को स्वीकृति दी गई। स्वीकृत आवेदन पत्रों को ऋण हेतु संबंधित बैंकों को भेजे गए। जिला महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को आंवटित लक्ष्य 96 के सापेक्ष कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 82 आवेदन समिति ने स्वीकृत किए हैं। इस मौके पवर जिला समन्वयक खादी ग्रामोद्योग प्रमोद तेवतिया, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव भट्ट, लीड बैंक अधिकारी डीएस डुगरियाल, निदेशक आरसेटी बीएस चौहान, सदस्य जिला पंचायत रेखा पुंडीर, दिगंबर सजवाण, एके वर्मा, अरविंद कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।