फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पापरा मल्ला के ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

पापरा मल्ला के ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पापरा मल्ला के ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के पापरा मल्ला के ग्रामीणों ने पापरा मल्ला-खेड़ा मल्ला-भुयासारी चार किमी सड़क निर्माण का कार्य बंद करवा दिया। गांव के लोग सड़क निर्माण गांव के नीचे से करने की जिद पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण गांव के ऊपर से किया जा रहा है। बारिश के सीजन में सड़क निर्माण का मलबा गांव के लिए आपदा का कारण बन सकता है। गांव के ऊपर जिस स्थान से सड़क निर्माण किया जा रहा है वहां से वर्ष 2013 में गांव में भूस्खलन हुआ था। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से दोबारा सर्वे कर सड़क निर्माण गांव के नीचे से करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीएमजीएसवाई इन दिनों पापरा मल्ला-खेड़ा मल्ला-भुयासारी सड़क निर्माण करवा रहा है। चार किमी की इस सड़क का निर्माण लगभग डेढ़ किमी तक हो चुका है। पापरा मल्ला गांव के ऊपर चल रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने शनिवार को बंद करवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा की दृष्टि से पापरा मल्ला पहले से संवेदनशील है, जहां से सड़क निर्माण चल रहा है वहीं से 2013 में गांव में भूस्खलन हुआ था। कहा कि जन हित को देखते हुए सड़क का निर्माण गांव के नीचे से होना चाहिए। इस मौके पर बलवीर सिंह, मुरारी लाल, विमल, सुभाष, रमेश, भवानी, प्रेम लाल, रणवीर सिंह, मदन लाल उपस्थित रहे। इस बाबत पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता मोहित का कहना है कि सड़क निर्माण का एलाइनमेंट भारत सरकार से स्वीकृत हुआ है, जिसको बदलने के लिए भारत सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। सर्वे के दौरान ही ग्रामीण आपत्ति दर्ज करते तो ऐसी स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed