{"_id":"5cd06a36bdec2207087133ec","slug":"155716261111-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारवान नागरिक तैयार करना है संघ का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारवान नागरिक तैयार करना है संघ का उद्देश्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। आरएसएस की पहल पर आयोजित शैक्षिक गोष्ठी घनसाली (टिहरी)। राष्ट्रीय सेवक संघ की पहल पर सरस्वती शिशु मंदिर में शैक्षिक गोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा से केवल डॉक्टर और इंजीनियर तैयार हो रहे हैं, लेकिन एक राष्ट्रवादी सामाजिक नागरिक तैयार नहीं हो रहे हैं। विभाग प्रचारक नरेंद्र ने कहा कि संघ के 100 वर्ष 2025 में पूरे होने वाले है। संघ का उद्देश्य प्रत्येक घर में संस्कारवान नागरिक तैयार करना है। संघ विवेकानंद के छूटे हुए कार्यों को पूर्ण करने का काम कर रहा है। अध्यक्षता रेखा डंगवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कार्यों के माध्यम से समाज में अपना परिचय देना चाहिए। इस मौके पर डा. अनिल नौटियाल, नगर संघ चालक अनिल रतूड़ी, सूर्यमणी, विक्रम चौहान, सत्य प्रसाद, शिव सिंह, राकेश बहुुगुणा, भूपेंद्र, विजय रतूड़ी, सुरेंद्र मैठाणी, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो