फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू

Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव निपटने के बाद प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2019 की अधिसूचना जारी होने के कारण त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचन नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण समय सारणी में संशोधन किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संशोधित सारणी के अनुसार 16 से 18 अप्रैल तक ग्राम पंचायतवार विस्तृत पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, 20 से 22 तक कार्यक्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण, 23 अप्रैल से 12 मई तक संगणक घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण करेंगे। 13 से 16 मई तक निर्वाचक नामावलियों की पांडुलिपियां तैयार करना, 17 से 18 मई तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की पांडुलिपियों को पंचास्थानी कार्यालय उपलब्ध कराना, 20 मई से 16 जून तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डेटा इंट्री तैयार कर 17 से 18 जून तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मतदान केंद्रवार तैनात कर्मचारियों को जन सामान्य के निरीक्षणार्थ उपलब्ध कराना, 19 जून को निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन। 20 से 26 जून तक निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे एवं आपत्तियां, 27 जून से एक जुलाई तक प्राप्त दावे आपत्तियों की जांच, निस्तारण करना, दो-तीन जुलाई तक पूरक सूची की पांडुलिपि तैयार कर चार, पांच जुलाई तक सूची पंचास्थानी कार्यालय उपलब्ध कराना, छह से 10 जुलाई तक पूरक सूचियों की डेटा इंट्री कराना, 11 जुलाई को तैयार निर्वाचक नामावली को नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त कराना और 12 जुलाई को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed