{"_id":"5ca62cfebdec22145b20f267","slug":"15543944441-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन कर रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन कर रहा प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से शत प्रतिशत वोट करने की अपील की गई। इस मौके पर कलाकार दीपा धामी ने गिटार, सूरत रावत और अंकित चमोली ने हिंदी और गढ़वाली गीतों के माध्यम से वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
पीआईसी बौराड़ी में आयोजित मतदाता जागरूकता महोत्सव का सीडीओ आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टिहरी जिले के वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। महोत्सव में टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, होटल मैनेजमेंट संस्थान, नर्सिंग कालेज, जीजीआईसी, पीआईसी समेत नगर क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, आजीविका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, पतंगबाजी आदि प्रतियोगिताओं में शिरकत कर स्वयं और आसपास के लोगों से मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, अर्थ संख्याधिकारी धारा सिंह, उद्योग विभाग के जीएम महेश प्रकाश, केवीके रानीचौरी की ई. कीर्ति कुमारी, आजीविका के परियोजन प्रबंधक डा. हीरा बल्लभ पंत, नर्सिंग कालेज के प्राचार्य रामकुमार शर्मा, सरिता ममगाईं आदि मौजूद थे।
मैराथन में विपुल, गौरव, गरिमा अव्वल
गुप्तकाशी। जीवन निर्माण एजूकेशन सोसाइटी द्वारा डॉ. जैक्सवीन का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ एसबीआई के बैंक मैनेजर आरएन सिंह व थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने किया। मैराथन में विपुल भट्ट व बालिका वर्ग में पूर्ति और सीनियर बालक वर्ग में गौरव व गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सोसाइटी के संस्थापक चेयरमैन लखपत सिंह राणा, मनोज बेंजवाल, अरविंद नेगी, लखपत राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश
अगस्त्यमुनि। सुव्यवस्थित मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आई सेल वोट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों व स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मजबूत लोकतंत्र के लिए बिना किसी प्रलोभन से निर्भीक होकर मतदान की अपील की। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीईओ सीएन काला, सुशील गैरोला, एलएस दानू सहित अन्य मौजूद थे। उधर, जीआईसी चंद्रापुरी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर विपिन रावत, ओमप्रकाश चमोला मौजूद थे। राजकीय रतूड़ा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर भी जागरूकता रैली के साथ संपन्न हो गया है।
श्रीनगर। जीआईसी मरखोड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है। इस दौरान प्रधानाचार्य जगपाल सिंह चौहान, कैलाश पुंडीर, प्रवेश चमोली, भारत असवाल, दुर्गेश शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत, अरुणा नौटियाल, रेखा संगवान, रमा चमोली, जय प्रकाश डिमरी, मनीष थपलियाल, दुर्गेश बर्तवाल व बबिता भूषण आदि ने विचार रखे।
छात्र छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वयं सेवियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के समापन समारोह पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवी अमृता, सोनिया, नेहा, अंजना, सुमन, अंशुमान, ऋषभ व हिमांशु को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसपी सेमवाल, राजेंद्र सिंह पश्चिमी, उत्तम सिंह पंवार, गुलाब सिंह महर, शूरवीर सिंह मार्तोलिया, प्रशांत जोशी, अवतार सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
उधर, राइंका कवां एटहाली के एनएसएस शिविर में भी छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से शतप्रतिशत मतदान की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र बिजल्वाण, सत्यपाल सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, राजेश जोशी, विजयपाल राणा, बिजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को ऐंजल्स एकेडमी मातली के छात्र छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया। उधर, चिन्यालीसौड़ में राइंका बनचौरा के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किशन रावत, विनय थपलियाल, यशोदा प्रसाद सेमल्टी आदि मौजूद रहे।