फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही कांग्रेस :कोश्यारी

मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही कांग्रेस :कोश्यारी

Wed, 03 Apr 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही कांग्रेस :कोश्यारी
चंबा (टिहरी)। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए टिहरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को वोट देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहे में भाजपा प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जो काम 55 सालों में नहीं हो सका वह भाजपा ने पांच वर्षों में करके दिखाया। नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, विधायक धन सिंह नेगी, जगदंबा बेलवाल, कीर्ति सिंह बिष्ट, रागिनी भट्ट, मनोज नकोटी, बेबी असवाल, शोभनी धनोला, सुशील कुमार बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed