{"_id":"5c9f92dbbdec22146f5158c5","slug":"155396177310-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली में अब नहीं जूझना पड़ेगा जाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली में अब नहीं जूझना पड़ेगा जाम से
विज्ञापन
facility
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव घनसाली में आम लोगों को अब जाम के झाम से नहीं जूझना पड़ेगा। केदारनाथ मोटर मार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के समीप नगर पंचायत की नई पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। शनिवार से वहां वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी गई है। नए पार्किंग स्थल पर एक साथ लगभग 150 छोटे-बड़े वाहन खड़े हो सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वहां पर कैंटीन भी शुरू की गई है।
भिलंगना ब्लॉक के मुख्य बाजार घनसाली में पार्किंग सुविधा के अभाव में आए दिन घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानों के बाहर सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमघट लगने के कारण हर दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। चारधाम यात्रा के दौरान यह समस्या और अधिक विकट हो जाती थी, लेकिन अब लोगों को बाजार में जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। केदारनाथ मोटर मार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के समीप नगर पंचायत ने छह नाली भूमि पर पार्किंग स्थल तैयार किया है। शनिवार से नए पार्किंग स्थल पर वाहनों का खड़ा होना शुरू हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण व ईओ कुलदीप नैथानी ने बताया कि पार्किंग में वाहन खड़े करने का वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए पार्किंगका निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वहां पानी, शौचालय और कैंटीन की व्यवस्था की गई है। पुलिस को चाहिए कि वे अब छोटे-बड़े वाहनों को बाजार में खड़े होने के बजाय सीधे पार्किंग में भेजे।