फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ रही चुनाव : सीएम

विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ रही चुनाव : सीएम

Wed, 27 Mar 2019 09:10 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ रही चुनाव : सीएम
sabha - फोटो : amarujala

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पांच साल बनाम 55 साल के विकास के मुद्दे पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। सैन्य बलों के अलावा भारत ने अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। अंतरिक्ष में स्ट्राइक कर विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री बुधवार को पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में घनसाली बाजार में जनसभा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिलखी से घनसाली तक बाइक रैली निकालकर रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल तक सिर्फ विकास के कार्य हुए है। कोई घोटाला सुनने को नहीं मिला, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में हर दिन नए-नए घोटाले प्रकाश में आते रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 13 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। जन धन योजना, अटल आयुष्मान योजना, किसान सम्मान योजना लागू कर एतिहासिक कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिससे सेना का मनोबल बढ़ा है। विधायक शक्ति लाल शाह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभा में कीर्तिनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश शाह, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह रावत व कैलाश विजय ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, चंद्र किशोर मैठाणी, जयवीर मियां, प्रेम कंसवाल व माल चंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed