फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   18 घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे

18 घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे

Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे
jaam - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चल रहे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण ने टिहरी और उत्तरकाशी जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नरेंद्रनगर और चंबा के बीच ताछला में चट्टान से हो रहे भूस्खलन से आए दिन हाईवे घंटों यातायात के लिए बाधित हो रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे से बंद हुआ हाईवे बुधवार सुबह आठ बजे खुला। 18 घंटे हाईवे बंद होने से करीब 150 लोगों को पूरी रात सड़क और अपने वाहनों के अंदर गुजारनी पड़ी। रातभर लोग पानी और भोजन के लिए जूझते रहे। शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है।
भद्रकाली से चंबा बीच ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पिछले एक साल से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ताछला भूस्खलन जोन ने टिहरी और उत्तरकाशी जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताछला में कार्यदायी संस्था की ओर से नीचे से चट्टान खोदने से ऊपरी सिरे से मलबा और पत्थर गिरने शुरू हो गए। लोगों का कहना है कि भूस्खलन जोन की चट्टान पर पहली पहाड़ी वाले हिस्से से मिट्टी हटाने का काम शुरू होना चाहिए था। चट्टान पर ब्लास्ट कर मिट्टी के टीले और पत्थरों को पूरी तरह से हटाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, जिससे चट्टान से बार-बार भूस्खलन होने पर हाईवे बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे हाईवे ताछला में बाधित हो गया था, जिससे सड़क मार्ग के दोनों तरफ 100 से अधिक वाहनों में सवार लोग फंस गए थे। चंबा की ओर से ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले लोग भले ही रात को धनोल्टी होते हुए अपने गंतव्य की ओर निकल गए थे, लेकिन ऋषिकेश से चंबा की ओर आने वाले वाहनों में सवार लोगों को रात सड़क और वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। बुधवार सुबह आठ बजे बड़ी मुश्किल से मार्ग खुल पाया, तब जाकर वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। नरेंद्रनगर एसडीएम युक्ता मिश्रा का कहना है कि रात को पानी का टैंकर ताछला भेजा गया। लोगों को दिक्कतें जरूर आई है, लेकिन आसपास के होटल में खाने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed