{"_id":"5c7fee9abdec2214216cba97","slug":"155188812113-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के टीले में दबने से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के टीले में दबने से चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चल रहे ऑल वेदर सड़क निर्माण के दौरान आमसेरा के पास पहाड़ धंसने से एक पोकलैंड मशीन के साथ चाचा-भतीजा ऑपरेटर और हेल्पर भी दब गए। मशीन के ऊपर गिरा मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। घटना के साढ़े तीन घंटे बाद दोनों के शव निकाले गए।
ऑल वेदर सड़क बनाने में जुटी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर बुधवार शाम से से दो किमी आगे आमसेरा में देवनगर के पास खुदाई कर रहा था। इस दौरान पहाड़ से मिट्टी का बड़ा टीला मशीन के ऊपर गिर गया, जिससे ऑपरेटर और हेल्पर मशीन के साथ ही मलबे में दब गए। मशीन के नीचे सड़क पर खड़े और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। मिट्टी का टीला गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। घटना का पता चलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे ऑपरेटर अजय कुमार (24) पुत्र रामबाबू साहनी और हेल्पर अमन (19) पुत्र जय किशन दोनों निवासी असोई लच्छीराम वैशाली बिहार के शव निकाले गए। चंबा नागणी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह गड़िया ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे हुई घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जब तक मलबा हटाया गया तब तक दोनों की मौत हो गई थी।