फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोक सभा प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू

लोक सभा प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू

Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू

विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस ने लोस चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के टिहरी लोकसभा के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं अलग-अलग प्रत्याशियों को लेकर राय जानी। कहा कि जिस भी कार्यकर्ताओं को लोकसभा का टिकट मिलेगा। उसे विजयी बनाने का सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करें।

बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने अलग-अलग बातचीत कर प्रत्याशी चयन को लेकर राय जानी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत बिष्ट, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला, विक्रम सिंह नेगी के पक्ष में अपनी-अपनी राय दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने लोकसभा उम्मीदवारी के लिए पर्यवेक्षक को विधिवत अपना प्रत्यावेदन भी दिया। पर्यवेक्षक बेहड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, भीम लाल आर्य, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, राकेश राणा, राजेंद्र डोभाल, विनोद थपलियाल, देवेंद्र नौडियाल, सोबन सिंह नेगी, शूरवीर लाल, खुशी लाल, नरेश बलोदी, साकेत कंडारी, राजेश्वर बडोनी, नवीन सेमवाल, मुर्तजा बेग, विजय लक्ष्मी थलवाल, आशा रावत, ममता उनियाल, रजनी भट्ट, विनोद सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed