{"_id":"5c7bf576bdec224c74122258","slug":"15516277352-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंवाली गांव के लोग सातवें दिन भी डटे रहे भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंवाली गांव के लोग सातवें दिन भी डटे रहे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। विनकखाल-गेंवाली सड़क निर्माण की मांग को लेकर गेंवाली गांव के लोग प्रधान के नेतृत्व में रविवार को सातवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। 28 मार्च के बाद डॉक्टरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। शासन-प्रशासन पर गेंवाली गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर 25 मार्च से गेंवाली गांव के लोग आंदोलनरत हैं। प्रधान बचन सिंह रावत, रजमा देवी, सुभद्रा देवी, जयत्री देवी, पदमा देवी, कुंवर सिंह, सुंदर सिंह, सोहन सिंह, महेंद्र सिंह, मातबर सिंह, शेर सिंह, माखन सिंह, विजेंद्र सिंह, शेर सिंह रावत, सोहनलाल गेंवाली गांव में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। दो से चार मार्च को अन्य लोग जेठू सिंह, भगवान सिंह, बचन सिंह राणा और रतन सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। रविवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले पांच-छह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरना स्थल पर पहुंचकर पिंस्वाड के पूर्व प्रधान धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेंद्र सिंह पंवार ने आंदोलन को समर्थन दिया।