{"_id":"5c0801f2bdec22417217e12d","slug":"15440286996-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले की गर्भवती महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत भरी खबर है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की संभावना वाली 14 महिलाओं को चिह्नित कर डीएम सोनिका ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी अलग-अलग जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपी है। सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अधिकारी गर्भवती महिलाओं के परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद अधिकारी 20 दिन तक माता एवं शिशु की बराबर निगरानी रखेंगे।
बुधवार को जिला सभागार में डीएम सोनिका की अध्यक्षता विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने सभी अधिकारियों से आगे आने का आह्वान किया। बताया कि जिले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली 14 महिलाएं चिह्नित की गई है। सभी महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट जाना होगा। ऐसा करने से मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी, जो परिवार आर्थिक दृष्टि से कमजोर है। ऐसी हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिला को समयानुसार 108 सेवा सुविधा मुहैया कराते हुए संबंधित प्रसव केंद्र तक पहुंचाया जाए।
डीएम ने अभियान के प्रथम चरण में विकासखंड कीर्तिनगर की गर्भवती महिला चांदनी की देखरेख के लिए डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, डीएचओ डा. डीके तिवारी को प्रर्मिला, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव को नीलम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया को जाखणीधार ब्लॉक की मंजू, जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल को राखी, एसआरटीओ एनके ओझा को मीना, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट नरेंद्रनगर विकास खंड को ममता, सहायक निदेशक दुग्ध विकास प्रेम लाल को पुष्पा, डीएसओ मुकेश को पूजा देवी, जिला सेवा योजन अधिकारी विक्रम को कृष्णा, डीपीआरओ रणवीर सिंह असवाल को धनपति देवी, डीपीओ विक्रम सिंह को कुसुम, आरडब्लूडी के ईई युवराज सिंह को राजेश्वरी, ईई ऊर्जा निगम राकेश कुमार को देवप्रयाग की रोशनी देवी की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।