फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   थत्यूड़ बाजार से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने कसी कमर

थत्यूड़ बाजार से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने कसी कमर

Wed, 05 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ बाजार से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने कसी कमर
थत्यूड़ (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार और गलियों में पसरे अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को एसडीएम रविंद्र जुवांठा के नेतृत्व में लोनिवि व राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण चिह्नीत कर अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और आवासीय भवनों पर निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निदेश पर जिला प्रशासन ने जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय के थत्यूड़ बाजार और गलियों में पसरे अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम जुवांठा लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम के साथ अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए थत्यूड़ पहुंचे। नगर की मुख्य सड़क के अलावा गली मोहल्लों में पहुंचकर टीम ने दुकानों और आवासीय भवनों की पैमाईश की।
विज्ञापन

भूमि पैमाईश के दौरान प्रशासन की ओर से करीब 15 दुकान व 21 आवासीय भवनों पर निशान लगाए गए हैं। टीम में कानूनगो माधवानंद उनियाल, राजस्व उप निरीक्षक सुनील अग्रवाल, पूरण सिंह कंडारी, लोनिवि के जेई अनिल शामिल रहे। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, सुनील भट्ट ने अतिक्रमण के नाम पर दुकानों को तोड़ने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed