फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डीसीबी के प्रबंध कमेटी पर भाजपा कब्जा

डीसीबी के प्रबंध कमेटी पर भाजपा कब्जा

Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
डीसीबी के प्रबंध कमेटी पर भाजपा कब्जा
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे। प्रबंध कमेटी के चुनाव में भाजपा के सभी 13 सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्ड दो चंबा/नरेंद्रनगर के लिए हुए मतदान में रोशनी देवी को 29, नरेंद्र सिंह को 12 मत मिले। रोशनी देवी 17 मतों से विजयी रही। वार्ड सात थौलधार/जौनपुर से सोनिया को 19 और देवी सिंह चौहान को 17 मत मिले। सोनिया दो मतों से जीती, जबकि 11 प्रबंध कमेटी के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। निर्वाचन अधिकारी चेतन प्रसाद नौटियाल ने सभी निर्वाचित 13 सदस्यों को प्रमाणपत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीसीबी के प्रबंध कमेटी में भाजपा के सभी 13 सदस्य चुने गए हैं। ऐसे में डीसीबी के बोर्ड पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के लिए सुभाष रमोला को अधिकृत किया गया है। बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ, डेरी फैडरेशन हल्द्वानी, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक और इफ्को के लिए एक-एक निदेशक चुके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed