फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बजट मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क मरम्मत कार्य

बजट मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क मरम्मत कार्य

Sun, 23 Dec 2018 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बजट मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क मरम्मत कार्य
कंडीसौड़ (टिहरी)। कंडीसौड़वासियों पर लोनिवि चंबा की लापरवाही भारी पड़ रही है। कंडीसौड़ बाजार से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क मरम्मत के लिए धनराशि जारी होने के बाद भी लोनिवि चार माह से मरम्मत और डामरीकरण शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

कंडीसौड़ बाजार से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पिछले 10 वर्षों से बदहाल बनी हुई है। सड़क की मरम्मत और डामरीकरण न होने से हर दो कदम पर गड्ढे बने हैं। बीते 21 अगस्त को सरकार ने सड़क मरम्मत और डामरीकरण के लिए एक करोड़ 38 लाख की धनराशि जारी कर दी थी, तब से चार माह बीत चुके हैं। लेकिन लोनिवि सड़क मरम्मत शुरू नहीं कर पाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला गुसाईं, शैलेंद्र भट्ट, तारादत्त थपलियाल, भागचंद रमोला ने लोनिवि की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ईई गौरव थपलियाल ने बताया कि सड़क मरम्मत और डामरीकरण की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed