{"_id":"5babb9cb867a555b081aa20f","slug":"153798085412-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने पर जताया रोष
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। जय हो छात्र संगठन ने आंतरिक परीक्षा (इंटरनल एग्जाम) का परिणाम घोषित नहीं करने पर विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा परिणाम जल्द जारी नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को जय हो छात्र संगठन ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के मुख्य गेट पर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि आंतरिक परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त तक घोषित किया जाना था, लेकिन जीव विज्ञान का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अलंकार सुमन, अटल चंद्र आर्य, शंकर रावत और अजय नेगी आदि शामिल थे।