फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   परिसर कर्मियों से वार्ता करने नहीं पहुंचे कुल सचिव

परिसर कर्मियों से वार्ता करने नहीं पहुंचे कुल सचिव

Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
परिसर कर्मियों से वार्ता करने नहीं पहुंचे कुल सचिव
चंबा (टिहरी)। केंद्रीय गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारियों का मांगों को लेकर 15 दिनों से जारी कार्यबहिष्कार अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार में तब्दील हो गया है। बुधवार को कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता के लिए विवि के कुलसचिव को परिसर पहुंचना था, लेकिन विवि का कोई अधिकारी परिसर में नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए कर्मचारियों और छात्र नेताओं ने परिसर बंद कराया और रैली निकाली। इसके बाद वह अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर बैठ गए।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारी पदोन्नति, बोनस, शिशु शिक्षण भत्ता, आवास मरम्मत सहित कई मांगों के निराकरण के लिए 15 दिनों से सांकेतिक कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों से वार्ता के लिए कुलसचिव और अन्य अधिकारियों को परिसर में आना था, लेकिन विवि के अधिकारियों के नहीं पहुंचने की सूचना मिलते ही कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने विवि पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए परिसर में रैली निकाली। कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए छात्र नेता भी परिसर में पहुंचे और परिसर बंद करवा दिया। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने कहा कि कुलसचिव की ओर से कर्मचारियों से वार्ता के लिए स्वयं ही तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बाद कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। इस मौके पर सचिव दिनेश नेगी, छात्रसंघ महासचिव सचिन सजवाण, ऊषा नेगी, राकेश कोठारी, हंसराज बिष्ट, रमेश रतूड़ी, हीरालाल गैरोला, रामेश्वर रतूड़ी, राजकिशोर थपलियाल, राजेंद्र सजवाण, रमेश पांडेय, राजेंद्र कठैत, धर्म सिंह पंवार, सुदामा लाल, यशपाल नेगी, यशोदा, आशा, कविता, जैन्देई, कृपाराम जोशी, आनंद मियां और देवेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed