फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वन पंचायत सरपंचों को पढ़ाया अधिकार और दायित्वों का पाठ-compat

वन पंचायत सरपंचों को पढ़ाया अधिकार और दायित्वों का पाठ-compat

Tue, 25 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वन पंचायत सरपंचों को पढ़ाया अधिकार और दायित्वों का पाठ-compat

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। वन विभाग की पहल पर मंगलवार को विकासखंड सभागार में वन पंचायत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वन पंचायत सरपंचों को वन पंचायत की नियमावली, दायित्व और अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह ने किया। वन पंचायतों को सक्रिय न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा प्रत्येक वन पंचायत को नियमावली से अवगत करना वन विभाग का दायित्व है। वन पंचायत के अधीन विकसित होने वाले जंगल गांव की सबसे बड़ी संपदा हैं। इसके लिए वन पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाना चाहिए। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि सभी वन पंचायतों के राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खुलवा दिए गए हैं। वन पंचायत सरपंचों से अपने क्षेत्र के वनों का माइक्रो प्लान और वार्षिक माइक्रो प्लान शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रत्येक गांव अपना निजी जंगल संरक्षित करते हुए उसको और विस्तार दे सकता है। इस मौके पर सूरत सिंह, राजेश भट्ट, अतर सिंह चौहान, ओम प्रकाश भट्ट, भाग सिंह महर, वासुदेव कोठारी, बेल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह नवाल, ओम प्रकाश खंडूड़ी, सुंदर सिंह, साहब सिंह, वन दरोगा सतपाल सिंह चौहान, जसवंत सिंह पंवार, बलबीर सिंह, रणवीर सिंह रावत, दर्मियान सिंह, भगत दास, आजाद सिंह पंवार, किशोरीलाल, सत्येंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed