फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा नई टिहरी और बौराड़ी बाजार

अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा नई टिहरी और बौराड़ी बाजार

Mon, 24 Sep 2018 09:53 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा नई टिहरी और बौराड़ी बाजार
नई टिहरी। नगर क्षेत्र की सड़कों और गली-मोहल्लों से अतिक्रमण हटाने के विरोध में सोमवार को नई टिहरी और बौराड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार बंद रहने से लोगों को चाय और सब्जी तक नसीब नहीं पाई। अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारियों, भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच दिनभर बैठकों को दौर जारी रहा, लेकिन बैठकों के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

जिला प्रशासन नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रहा है। 164 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से 20 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद का आह्वान किया था। मेडिकल स्टोर को छोड़कर सुबह से नई टिहरी और बौराड़ी में सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। बंद और बारिश के बीच बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। होटल और ढाबे बंद रहने से लोगों को चाय और दिन का भोजन भी नसीब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित करने की मांग को लेकर व्यापारियों, भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच तीन घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुनर्वास विभाग की ओर से आवंटित अविकसित भूखंडों को स्वयं के संसाधनों से विकसित कर उन्होंने भवन और दुकानों का निर्माण किया है। जब निर्माण कार्य चल रहा था, उसी वक्त प्रशासन को कार्य रोकना चाहिए था। जीवनभर की कमाई को भवन और दुकानों के निर्माण पर लगाया है, जिन्हें तोड़ना अब न्याय संगत नहीं है। बैठक में मांग उठाई गई जिन व्यक्तियों ने सरकारी भूमि पर कुछ निर्माण किया है, उनसे धनराशि जमा करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, कुलदीप पंवार, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, आकाश कृषाली, दिनेश भट्ट, ओम प्रकाश खंडूरी, रमेश चौहान, गणेश जखमोला, गोपाल रतूड़ी, रागिनी भट्ट, कुसुम चौहान, जशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

अतिक्रमण हटाने को प्रशासन की तैयारी पूरी
नई टिहरी। नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीएम सोनिका ने बताया कि मंगलवार से अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिया गया था। जिन लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया है, उसे बलपूर्वक ध्वस्त किया जाएगा। विवाद की आशंका को देखते हुए तीन प्लाटून पीएसी, 150 पुलिस जवानों, चार जेसीबी, सात ट्रक, मजदूरों, तीन एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था की गई है।


नई टिहरी में धारा 144 लागू
नई टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट सोनिका ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार पालिका क्षेत्र में आज मंगलवार से चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि धारा 144 अतिक्रमण हटाओ अभियान की समाप्ति तिथि तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed