{"_id":"5b8ac8f042c792465c2cb0e4","slug":"15358220515-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कीर्तिनगर के टेंडरों की डीएम करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कीर्तिनगर के टेंडरों की डीएम करेंगी जांच
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लोनिवि कीर्तिनगर की टेंडर प्रक्रियाओं में गड़बड़ी शिकायत मिलने पर डीएम सोनिका ने मार्च से अब तक हुए समस्त टेंडरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। टेंडर की पत्रावलियों के साथ डीएम ने लोनिवि कीर्तिनगर के ईई विनोद नेगी को सात सितंबर को जिला मुख्यालय तलब किया है। समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मो. आरिफ खान और डीएफओ नरेंद्रनगर धर्म सिंह मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शनिवार को डीएम सोनिका ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं और वन भूमि हस्तांतरण की समीक्षा बैठक ली। सड़क निर्माण के लिए वन भूमि का प्रस्ताव समय पर ऑन लाइन न भेजने पर डीएम ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। भासौं-पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि सीएचसी नरेंद्रनगर में ओपीडी कम होने के चलते अब वहां अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू करना संभव नहीं है। नरेंद्रनगर अस्पताल में एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर समय-समय पर सेवाएं देने आएंगे। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, ईई गौरव थपलियाल आदि उपस्थित रहे।