{"_id":"5b8ac8ea42c792465326a9d7","slug":"15358220447-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूलीखेत के वाशिंदों को बिजली का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूलीखेत के वाशिंदों को बिजली का इंतजार
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुजाल्डी गांव के क्यूलीखेत और गंडाल्डयू तोक में विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि मोबाइल को चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को कई किमी दूर जाना पड़ता है।
पुजाल्डी ग्राम पंचायत के क्यूलीखेत और गंडाल्डयू तोक में पैंतीस परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीण टीवी, फ्रीज, प्रेस जैसी चीजों का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी उन्हें दो किमी दूर जाना पड़ता है। बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान अंजू देवी, पूर्व प्रधान रमेश लेखवार का कहना है कि गांवों को जगमग करने के लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक गांव का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इस बारे में एसडीओ अमित तोमर का कहना है कि विद्युतीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।