{"_id":"5b8ac8e742c79246547c5e07","slug":"15358220411325-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर से शुरू होगी श्रीदेव सुमन विवि की बैक पेपर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर से शुरू होगी श्रीदेव सुमन विवि की बैक पेपर परीक्षा
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2017-18 बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छह सितंबर से ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 25 सितंबर से बैक पेपर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बैक पेपर परीक्षा की तैयारियों को लेकर विवि कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में विवि के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि छह सितंबर से छात्र-छात्राएं ऑन लाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। 13 सितंबर को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बताया 25 से 29 सितंबर के मध्य सभी विषयों की बैक पेपर परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राएं विवि के वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक चंदर ने बताया कि मुख्य परीक्षा की अंक तालिकाएं तैयार हो गई हैं, जिन्हें संबधित परीक्षा केंद्रों में भेजा जा रहा है। छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा केंद्रों से अपनी अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं।