{"_id":"5b89799c42c79246382d02b1","slug":"153573620710-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की दक्षता के लिए डायट में तैयार किए प्रश्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की दक्षता के लिए डायट में तैयार किए प्रश्रपत्र
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में ‘दक्षता चिह्नांकन और आदर्श प्रश्नपत्र निर्माण’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में तैयार दक्षता और प्रश्नों के आधार पर छात्र-छात्राओं की दक्षता का मूल्यांकन होगा। इससे छात्रों की पढ़ाई का स्तर पता करने के साथ ही शिक्षक का परिणाम भी सामने आ सकेगा।
डायट में आयोजित दक्षता निर्धारण और प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला के समापन पर डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से प्रेरणा लेकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. मनवीर सिंह नेगी और जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में जुलाई से मार्च तक होने वाले अध्ययन के लिए दक्षताएं निर्धारित कर उन दक्षताओं पर आधारित प्रश्नपत्रों का निर्माण करना था। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों की दक्षताओं का निर्धारण किया और इन दक्षताओं पर आधारित प्रश्नपत्र भी बनाए। इससे बच्चों की सीखने के स्तर की जांच आसानी से की जा सकेगी और उनकी कमियों में सुधार किया जा सकेगा। इस मौके पर प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, कैलाश डंगवाल, विनोद पेटवाल, मीनाक्षी त्यागी, प्रमोद चमोली, सुशील बडोनी, उत्तम रावत, अजयपाल नेगी, मंजूरानी शर्मा, कंचन उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, अमित चमोली, तौकीर अहमद अंसारी, कुलदीप नेगी, सुशील सेमवाल, राजीव रावत, राजेंद्र रावत, प्रकाशी सेमवाल व बीना भट्ट आदि मौजूद थे।