{"_id":"5b89799942c792464429f91c","slug":"153573620514compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रहें अलर्ट-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रहें अलर्ट-compat
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। एक से तीन सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन समेत संबंधित फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवदेनशील स्थलों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।
डीएम सोनिका ने राजस्व उप निरीक्षकों, आशा, महिला-युवक मंगल दलों, सहकारी अमीनों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और तैनात रहने को कहा। आपदा की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के फोन और मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की गई है। बताया कि कोई भी नागरिक वर्षा, भूस्खलन और दैवी आपदा की सूचना नियंत्रण कक्ष के 01376-234793, 233433, 9411399080, 8126268098, 9761380903, 7465809009, 9456533332 पर दे सकता है।