{"_id":"5b85831442c792465e1e983b","slug":"153547648914-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के समुदाय के लोग दुकान खाली करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के समुदाय के लोग दुकान खाली करें
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। रजाखेत में सोमवार को एक नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बैठक कर बाहरी लोगों को क्षेत्र से चले जाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि कोई मकान मालिक ऐसे आपराधिक तत्वों को अपना मकान व दुकान किराए पर देता है, तो उनके द्वारा किए जाने वाले किसी भी कृत्य की जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी।
सोमवार को रजाखेत क्षेत्र में मीट की दुकान चलाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने एक दस साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। इससे गुस्साएं लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की थी। घटना से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बैठक कर ऐसे आपराधिक तत्वों को बाजार से बाहर करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने आरोपी के समुदाय के लोगों को एक सप्ताह में मकान व दुकान खाली करने का समय दिया है। बैठक में तय किया गया कि अब जो भी मकान व दुकान स्वामी बाहरी व्यक्तियों को अपनी दुकान व मकान किराए पर देगा, ऐसे लोगों के किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर मकान मालिक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। किराएदार रखने के दौरान उन्हें दो लोगों की गवाही के साथ शपथ पत्र भी देना होगा। बैठक में व्यापार सभा के अध्यक्ष मयचंद सिंह, शिव सिंह मंद्रवाल, उम्मेद सिंह नेगी, मकान सिंह नेगी, साब सिंह पंवार, गंभीर सिंह कैंतुरा और जयेंद्र सिंह कैंतुरा आदि शामिल थे।