{"_id":"5b85830e42c79217f35da274","slug":"153547648317-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर में सात सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर में सात सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रशासनिक समिति की बैठक में सात सितंबर को मतदान की तिथि घोषित की गई।
एसआरटी परिसर में प्रशासनिक समिति की बैठक परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीडी सेमल्टी, सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. एबी थपलियाल, डा. एलआर डंगवाल और डा. रविंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त को किया जाएगा। एक सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। नामांकित उम्मीदवार अपना नाम दोपहर तक वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। सात सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति के अनुसार होंगे। बैठक में प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. प्रभा पंत, प्रो. आरके श्रीवास्तव, प्रो. सुबोध कुमार, डा. केपी सिंह, डा. एसके चतुर्वेदी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. वीना जोशी और डा. आरबी गोदियाल आदि मौजूद थे।