फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी सहायता

केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी सहायता

Tue, 28 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी सहायता
नई टिहरी/उत्तरकाशी/देवाल/गोपेश्वर। जिला बार एसोसिएशन ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अधिवक्ताओं के सहयोग से 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जुटाई। उत्तरकाशी, गोपेश्वर व देवाल में भी प्रभावितों की मदद के लिए लोग आगे आए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव जगतमणी पैन्यूली ने बताया कि बाढ़ के कारण केरल में हुई जनधन की हानि के लिए अधिवक्ताओं ने आर्थिक सहायता दी है। एकत्रित की गई 11 हजार की सहायता राशि को टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक से आरटीजीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष केरल को भेजा गया है। अधिवक्ता अनिल शर्मा, मतेंद्र बहुगुणा, दिनेश सेमवाल, राजेंद्र सजवाण, दिनेश मियां, आंनद सेमल्टी, प्रेम सिंह बिष्ट, स्वराज पंवार, संजय घिल्डियाल, महावीर उनियाल, विक्रम राणा, आनंद बेलवाल, जेपी पांडेय, जयेंद्र सकलानी, केशर सिंह राणा, रणजीत नेगी, मृदुला जैन, बीना सजवाण, डीडी सेमल्टी, अरविंद उनियाल, राजेंद्र असवाल आदि ने आर्थिक सहयोग किया। उधर, उत्तरकाशी मेें स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि भेजी है। प्रधानाचार्य मनदेव सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा पीड़ितों के लिए 6700 रुपये एकत्र कर भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड आपदा राहत कोष में जमा कराए गए हैं। वहीं देवाल में जूनियर हाईस्कूल मुंदोली में कार्यरत शिक्षक लक्ष्मी राम टम्टा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार की धनराशि भेजी है। उधर, जीआईसी ग्वाड़ (देवलधार) के शिक्षकों व छात्रों ने केरल बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 12560 रुपये भेजे। शिक्षकों ने सहायता का चेक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को सौंपा। इस मौके पर प्रधानाचार्य भरत सिंह बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, ओम प्रकाश पुरोहित, पुरुषोत्तम, पीएल आर्य, राजकिशोर रावत, सुमन रावत, मालती, गीता, संगीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed