{"_id":"5b84362542c79246594305a3","slug":"15353912589-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजार गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजार गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर रौणद रमोली पट्टी के पुजार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और लोनिवि के ईई को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2003 में पुजारगांव को सड़क से जोड़ने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी बीमार, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सड़क तक पहुंचने में हो रही है। गांव की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुरेश आर्य, देवेंद्र उनियाल, राम लाल, धीरज लाल व रतन लाल शामिल रहे। ब्यूरो