{"_id":"5b84362042c792465c2ca662","slug":"153539125317-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। महासंघ ने पर्यटन आवास गृहों को पीपीपी मोड पर न देने, दोनों निगमों का एकीकरण न कर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में समायोजित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि पर्यटन मंत्री और कुछ अधिकारी जीएमवीएन, केएमवीएन के आवास गृहों को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी कर रही है, जिससे सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने आवास गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने, जीएमवीएन के 23 कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त करने, दोनों निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, केएमवीएन में रिक्त पदों को भरने, कर्मियों को छठे वेतनमान के एसीपी के लाभ समेत अन्य देयकों का भुगतान सहित नौ सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दिनेश, मनमोहन चौधरी, पुरुषोत्तम पुरी समेत कई लोग शामिल थे। ब्यूरो