{"_id":"5b84361a42c792463b3b6184","slug":"153539124820compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चार सड़के यातायात के लिए हुई बाधित-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चार सड़के यातायात के लिए हुई बाधित-compat
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली चार सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई है। आगराखाल के समीप 33 केवी हाईटेंशन लाइन का एक विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे खाड़ी, आगराखाल और नरेंद्रनगर क्षेत्र में पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बाद में ऊर्जा निगम कर्मियों ने दूसरे फीडर से आगराखाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।
जिले में रविवार रात से सोमवार अपराह्न तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से थत्यूड़-मराड़, गूलर-नाई, रामपुर-श्यामपुर और नरेंद्रनगर-नीर मोटर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर मलबा गिरने और पुश्ते ढहने से यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मो. आरिफ खान ने बताया कि यातायात के लिए बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी काम कर रही है। देर रात तक सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि आगराखाल के समीप सुबह क्षतिग्रस्त 33 केवी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्षेत्र में दूसरे फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।