फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जेल में अनशन पर बैठे दौलत कुंवर को एम्स किया रेफर

जेल में अनशन पर बैठे दौलत कुंवर को एम्स किया रेफर

Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जेल में अनशन पर बैठे दौलत कुंवर को एम्स किया रेफर
नई टिहरी। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से गिरफ्तार होकर जेल में अनशन पर बैठे उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दौलत कुंवर की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

लंबे समय से रोजगार, मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के परिसर में धरने पर बैठे बांध प्रभावित 18 पुरुष और 42 महिलाओं को पुलिस 18 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिनमें से अदालत ने दौलत कुंवर, उत्तम भंडारी और राजेेंद्र मुयाल को छोड़कर अन्य आंदोलनकारियों को जमानत पर रिहा कर दिया था। दौलत कुंवर ने जेल में ही अनशन शुरू दिया था। 24 अगस्त को दौलत के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती करवाया था, लेकिन दिक्कत बढ़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस कस्टडी में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। दौलत के अधिवक्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनिया की अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट ने याचिका खारिज कर दी। जेल में बंद उनके साथी आंदोलनकारी राजेंद्र मुयाल और उत्तम भंडारी की जमानत हेतु जिला जज की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया है, जिस पर रक्षाबंधन के अवकाश के बाद सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed