{"_id":"5b818e7742c79246400aabec","slug":"15352172609-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत सड़कों और पुलों का निर्माण न होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत सड़कों और पुलों का निर्माण न होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत एक दर्जन मोटर मार्गों और झूला पुलों का निर्माण शुरू न होने से खफा पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया।
शनिवार को कांग्रेसी पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के नेतृत्व में सेमली पहुंचे। वहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे। आर्य ने कहा कि भिलंगना नदी पर बहेड़ा- अरदंगी में वर्ष 2013 में मोटर पुल, सेमली-घनसाली, घुमेटीधार-बालगंगा महाविद्यालय, लाटा-डबरवाली, बालगंगा नदी पर पिलवां में मोटर पुल और जखन्याली के नौताड़, महड़- नैलचामी, कोटी- घटगाड, गंबणी गाड़ पर सेरा में, बाल गंगा नदी पर जाखना में, भौंदी- बूढ़ाकेदार और मेंड गदेरे पर झूला पुलों की स्वीकृति प्रदान कराई गई थी। पुलों के लिए टोकन मनी भी जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने द्वेष की भावना से मोटर मार्ग और पुलों का निर्माण शुरू नहीं होने दिया। धरना देने वालों में अरुणोदय सिंह नेगी, डा. नरेंद्र डंगवाल, पूरब सिंह पंवार, उम्मेद सिंह, प्रशांत जोशी, जसवीर सिंह, वीर सिंह, खुशीराम कुकरेती, पुरुषोत्तम, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।