{"_id":"5b7d99f242c79246475f69a0","slug":"153495805613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौराड़ी में शुरू हुआ भव्य शहीद स्मारक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौराड़ी में शुरू हुआ भव्य शहीद स्मारक का निर्माण
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से चली आ रही जिला मुख्यालय में भव्य शहीद स्मारक निर्माण की मांग जल्द पूरी होने वाली है। बौराड़ी में भव्य स्मारक का निर्माण शुरू हो गया है। स्मारक निर्माण को विधायक ने दस लाख रुपये दिए हैं। अब उम्मीद है कि 26 जुलाई 2019 को कारगिल विजय दिवस नए स्मारक स्थल पर मनाया जाएगा।
सुमन पार्क में शहीद स्मारक बना है, लेकिन स्थल पर जगह की कमी होने के चलते कारगिल विजयी दिवस लेकर अन्य कार्यक्रमों को करवाने में प्रशासन के पसीने छूटते हैं। इसे देखते हुए कई वर्षों से नगर में भव्य शहीद स्मारक बनाने की मांग चल रही है। स्मारक बनाने के लिए पूर्व में कई घोषणाएं हुई थी। बावजूद वर्षों बाद भी घोषणा पूरी नहीं हो पाई, जिसके चलते शहीद के परिजनों में रोष बना हुआ था। 26 जुलाई 2017 को कारगिल विजयी दिवस पर विधायक धन सिंह नेगी ने पालिका-जिला पंचायत के बीच खाली पड़ी भूमि पर भव्य स्मारक बनाने की घोषणा कर 10 लाख रुपये देने का वायदा किया था। पालिका ने चिह्नित स्थल पर शहीद स्मारक का निर्माण शुरू करवा दिया है। स्मारक के निर्माण पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें 10 लाख विधायक निधि से मिल चुके हैं। जबकि छह लाख भी विधायक अपनी निधि से और देने का भरोसा दिया है। तीन माह के अंदर स्मारक का निर्माण पूरा होगा, जिससे अब उम्मीद है कि 2019 का कारगिल विजयी दिवस नए स्मारक में ही मनाया जाएगा।
कोट
बौराड़ी में शहीद स्थल का निर्माण शुरू करवा दिया है। स्मारक के निर्माण पर 16 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक निधि से 10 लाख मिल चुके हैं। -राजेंद्र सजवाण, ईओ, पालिका नई टिहरी।