{"_id":"5b7d99ee42c7924666421db9","slug":"153495805320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और कर्मियों ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और कर्मियों ने शुरू किया आमरण अनशन
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) में सेवा बहाली की मांग को लेकर पांच दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को मंगलवार रात जबरन उठाकर जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया। अब मांग के समर्थन में विक्रम नेगी और अरविंद डोभाल अनशन पर बैठ गए हैं।
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से हटाए गए 215 कर्मचारी सेवा बहाली की मांग को लेकर पिछले 53 दिन से आंदोलनरत हैं। पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठे दिनेश रावत और अरविंद रतूड़ी के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर मंगलवार रात को प्रशासन की टीम ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब दो अन्य लोग अनशन पर बैठ गए हैं। इनके समर्थन में बुधवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जसपाल पंवार, मनोज पंवार, नरेंद्र परमार, गंभीर नेगी, विजय हटवाल, दौलत सिंह, पुष्कर लांबा, किशोरी चमोली, विजय सिंह, हंसलाल असवाल, कुंवर सिंह, जयवीर सिंह, सुनील राणा, विनोद पंवार, सुख मोहन सिंह, धर्मवीर सरियाल धरने पर बैठे रहे।