{"_id":"5b5a01ae4f1c1b8f568b68d9","slug":"153262532120-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण शुरू न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण शुरू न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। प्रतापनगर के ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर लंबे समय बाद भी स्वीकृत ओणगढ़ा दोणी-चामासौड़ मुडक्यारकी तीन किमी सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल के नेतृत्व में लोनिवि के ईई से मिले ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005-06 में सड़क स्वीकृत हो गई थी। वर्तमान भूमि से लेकर अन्य प्रकरण निपटाए जा चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। कहा कि सड़क नहीं बनने के कारण ग्रामीण कई किमी पैदल नाप रहे हैं। उन्होंने जल्द सड़क का निर्माण शुरू न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि वनभूमि हस्तांतरण न होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। कहा कि 15 अगस्त तक वनभूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर रामधान सेमवाल, भगवती सेमवाल,धर्मानंद,मुरारीलाल सेमवाल, चंद्रशेखर, शांति प्रसाद, रामचंद्र जोशी, रोशन लाल, भरतराम, बृजमोहन जोशी, गणेश प्रसाद आदि मौजूद मौजूद थे। ब्यूरो।