फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्र संघ चुनाव को लेकर दुविधा

छात्र संघ चुनाव को लेकर दुविधा

Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को लेकर दुविधा
चंबा (टिहरी)। इस सत्र में श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए 46 राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे रहा है। स्नातक द्वितीय और तृतीय व स्नातकोत्तर फाइनल ईयर में गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में एक कॉलेज में दो-दो छात्र संघों का गठन होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के 46 राजकीय महाविद्यालय इस सत्र में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से डिएफिलेट होकर श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो गए हैं। नए सत्र में कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए संबद्ध हुए कॉलेजों में श्रीदेव सुमन विवि सिर्फ स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ही छात्रों को प्रवेश दे रहा है। स्नातक द्वितीय, तृतीय व स्नातकोत्तर फाइनल ईयर के छात्र गढ़वाल विवि से संबद्ध हो रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को बीते 30 जून को शासनस्तर पर हुई बैठक में प्रदेश सरकार ने इस वर्ष से कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव एक ही तिथि में संपन्न कराने का निर्णय लिया है, लेकिन श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के अधिकारियों का मानना है कि इस सत्र में संबद्ध हुए राजकीय महाविद्यालयों में अधिकतर छात्र संख्या गढ़वाल विवि के छात्रों की रहेगी। एक कॉलेज में दो-दो छात्र संघों का गठन होना संभव नहीं है। इस स्थिति में गढ़वाल विवि को ही छात्रसंघ चुनाव कराने चाहिए। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि जो कॉलेज पहले से श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हैं, उन्हीं कॉलेजों में चुनाव कराए जाएंगे। गढ़वाल विवि से संबद्ध हुए कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए 15 जुलाई को कमेटी की बैठक होनी है। कमेटी क्या निर्णय लेती है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed