फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बारिश के कारण कई जगहों पर बाधित रहा एनएच-94

बारिश के कारण कई जगहों पर बाधित रहा एनएच-94

Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण कई जगहों पर बाधित रहा एनएच-94
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बारिश से हाईवे- 94 जगह-जगह अवरुद्ध रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। ऑल वेदर रोड कटिंग की वजह से हल्की बारिश में भी मलबा सड़क पर आ रहा है, जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े छह बजे ओणी बैंड पर ऑल वेदर सड़क कटिंग का मलबा नीचे सड़क पर पहुंचने से मार्ग नौ बजे तक बंद रहा, जिससे कई शिक्षक, चिकित्सक समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए। सुबह सात बजे हिंडोलाखाल-बगरधार के बीच सिलवन में भी सड़क पर मलबा आने से एनएच बंद हो गया था। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची जेसीबी से मलबा हटाया, तो साढ़े आठ बजे मार्ग खुल पाया। वहीं बारिश के कारण नरेंद्रनगर की पेयजल पंपिंग योजना भी प्रभावित हुई। पंपिंग साइट पर गाद आने से जल संस्थान ने नरेंद्रनगर की जलापूर्ति बंद कर दी। नगर क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति कराई गई, लेकिन सड़क से दूर रहने वालों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद चमोली ने बताया कि पंपिंग स्टेशन पर बारिश के कारण मलबा आ गया, जिससे पंपिंग बाधित होने की संभावना को देखते हुए जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। नगर क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति कराई गई। उन्होंने कहा कि बारिश बंद होने बाद पंपिंग योजना से जलापूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed